Gaya News : विदेशी शराब के साथ पटना का युवक गिरफ्तार

Gaya News : आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को गया-कोडरमा रेलखंड स्थित रेलवे लाइन के किनारे से विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

गया. आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को गया-कोडरमा रेलखंड स्थित रेलवे लाइन के किनारे से विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के पत्थर हाट के पास के रहनेवाले सन्नी कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक को रेलवे लाइन के किनारे से जाते हुए देखा गया. युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से अलग-अलग ब्रांड की आठ बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >