Gaya News : धनगाईं के तीलेटांड़ जंगल से एक लाख का इनामी नक्सली लोहा गिरफ्तार

Gaya News : एक लाख का इनामी नक्सली सुरेश सिंह उर्फ सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा को एएसपी शेरघाटी वन शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तीलेटांड़ के जंगल से गिरफ्तार किया गया है.

शेरघाटी. एक लाख का इनामी नक्सली सुरेश सिंह उर्फ सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा को एएसपी शेरघाटी वन शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तीलेटांड़ के जंगल से गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार को डीएसपी कार्यालय शेरघाटी में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी एएसपी को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात नक्सलियों में शुमार इनामी सुरेश सिंह भोक्ता तीलेटांड़ के जंगल में छिपा है. उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में मिली सूचना पर सत्यापन के लिए पुलिस टीम जंगल की घेराबंदी कर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस की चौकसी देखकर वह धीरे से भागने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान सशस्त्र बल ने उसे धर दबोचा. उन्होंने बताया कि उसके पास से फिलहाल एक अनोराइड मोबाइल सिम के साथ बरामद हुआ है. इसके अनुसंधान के बाद और नक्सलियों तक पहुंचा जा सकेगा. एएसपी ने कहा कि मदनपुर में इसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं. नक्सली के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, लूट, सीएलए जैसे संज्ञेय अपराध के तहत प्राथमिकी करायी गयी है. भोक्ता की गिरफ्तारी से औरंगाबाद एवं गया जिले पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इसकी गिरफ्तारी से नक्सली गतिविधि पर विराम लगेगा और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी. उन्होंने कहा कि औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरुखिया से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया था. पूछताछ में भोक्ता ने उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस मामले में 26 अगस्त 2022 से यह फरार चल रहा था. छापेमारी में धनगांई थानाध्यक्ष आनंद राम एवं एसएसबी कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता की संयुक्त एसआइटी रामजी मंडल, सिंटू मालाकार, उदय कुमार उज्ज्वल, नेहाल भारती, एवं एस एस बी 29 वीं बटालियन धनगांई शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >