Gaya News : थाइलैंड के 200 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया चीवरदान

Gaya News : बोद्ध भिक्षुओं के वर्षावास के समापन पर रविवार को महाबोधि मंदिर के पास स्थित वट्पा बौद्ध मठ में चीवरदान समारोह का आयोजन किया गया.

बोधगया. बोद्ध भिक्षुओं के वर्षावास के समापन पर बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा किये जाने वाले चीवरदान के तहत रविवार को महाबोधि मंदिर के पास स्थित वट्पा बौद्ध मठ में चीवरदान समारोह का आयोजन किया गया. बौद्ध मठ के मुख्य भिक्षु फ्रा बोधिनंदामुनि के नेतृत्व में थाइलैंड से गया एयरपोर्ट तक चार्टर्ड विमान से पहुंचे 200 श्रद्धालुओं ने महा कठिन चीवरदान समारोह में शामिल हुए. इनमें कई थाईलैंड के मंत्री, अधिकारी सहित पूर्व पीएम के भाई प्याप सिनावात्रा भी शामिल हुए. समारोह में शामिल विभिन्न बौद्ध मठों के भिक्षुओं को श्रद्धालुओं ने चीवर दान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >