गया जंक्शन पर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में खुला मोबाइल चोरी का राज

Gaya News: गया जंक्शन पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

Gaya News: (गया से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट)

गया जंक्शन पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक के पास से बरामद मोबाइल के बारे में पूछताछ करने पर उसने खुद चोरी की बात स्वीकार कर ली. घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सतर्क हो गई है.

विशेष अभियान के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुरुवार को गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जो स्टेशन परिसर में तेजी से भागने की कोशिश कर रहा था.युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

पूछताछ में कबूला मोबाइल चोरी का सच

मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल चोरी का है. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. गिरफ्तार युवक की पहचान गुरारू प्रखंड निवासी मोहम्मद सोनू के रूप में की गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक शारीरिक रूप से विकलांग भी है.

आरपीएफ और जीआरपी ने दर्ज की प्राथमिकी

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ गया रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच जारी है. रेलवे स्टेशन पर बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर आगे भी सघन जांच अभियान जारी रहेगा.

Also Read: गया में महारुद्र यज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, फेरी देने पहुंचीं हजारों महिलाएं, भक्तिमय हुआ पूरा इलाका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >