Gaya News : बाइक दुर्घटना में अज्ञात अधेड़ की मौत

Gaya News : थाना क्षेत्र से गुजरे गया-परैया सड़क पर बगाही मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक अधेड़ की मौत शुक्रवार रात हो गयी.

परैया. थाना क्षेत्र से गुजरे गया-परैया सड़क पर बगाही मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक अधेड़ की मौत शुक्रवार रात हो गयी. घटना में अजमतगंज पंचायत के सुंगारिस निवासी बाइक चालक युवक नवनीत मिश्रा को गंभीर चोट आयी है. प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए गया अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर किया गया. वहीं दुर्घटना में मृत अधेड़ की पहचान नहीं की जा सकी है. थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि शुक्रवार रात हुई घटना में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली. दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गयी. घायल युवक को रेफर किया गया है. पुलिस अधिकारियों की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >