Gaya News : कोहरे के कारण घंटों लेट चल रहीं कई प्रमुख ट्रेनें

Gaya News : कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने लगा है. राजधानी सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी समय से नहीं हो पा रहा है.

गया. कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने लगा है. राजधानी सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी समय से नहीं हो पा रहा है. इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से 10 घंटे तक लेट चल रही हैं. बताया जाता है कि दूसरे प्रदेशों से आनेवाली ट्रेनों के परिचालन पर काफी असर पड़ रहा है. हालांकि लोकल ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं है. दूसरी ओर गया रेलवे स्टेशन पर जहां-तहां कन्स्ट्रक्शन का काम होने के कारण भी यात्रियों को जंक्शन पर ठहरने में परेशानी हो रही है.

लेट चलनेवाली प्रमुख ट्रेनें

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस : 11 घंटे 30 मिनटदून एक्सप्रेस : दो घंटे 20 मिनट

जोधपुर एक्सप्रेस : चार घंटेनंदनकानन एक्सप्रेस : दो घंटे 50 मिनट

चंबल एक्सप्रेस : दो घंटे 20 मिनटतेजस एक्सप्रेस दो घंटे : 11 मिनट

आगरा-कोलकाता कैंट : एक घंटा 35 मिनट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >