गया में महारुद्र यज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, फेरी देने पहुंचीं हजारों महिलाएं, भक्तिमय हुआ पूरा इलाका

Gaya News: यज्ञ के आठवें दिन गुरुवार को महिलाओं और किशोरियों की बड़ी संख्या फेरी देने के लिए पहुंची. वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

Gaya News: (गुरुआ से डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट)

जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित ढिबरा स्टेडियम में आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. यज्ञ के आठवें दिन गुरुवार को महिलाओं और किशोरियों की बड़ी संख्या फेरी देने के लिए पहुंची. वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

अहले सुबह से उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

महारुद्र यज्ञ में भाग लेने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. महिलाओं और किशोरियों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की. पूरे यज्ञ स्थल पर आस्था और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला.

बाबा सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में हो रहा आयोजन

अयोध्या से पधारे बाबा सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग यज्ञ में शामिल होने पहुंच रहे हैं. यज्ञ स्थल पर लगातार वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इससे पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है और श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए विशेष इंतजाम

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है. यज्ञ स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.इस धार्मिक आयोजन का संचालन आयोजन सह मुख्य श्रोता एवं अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी की देखरेख में किया जा रहा है.

आयोजन को सफल बनाने में जुटे कई लोग

उन्होंने बताया कि महायज्ञ श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है.महायज्ञ को सफल बनाने में करुणा कुमारी, कालिंदी देवी, अखिलेश सिंह,दिनेश कुमार,अनिल कुमार यादव,अमर कुमार,शत्रुधन सिंह, नंदलाल यादव, मनोज विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार और महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव सहित कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

Also Read: कोचिंग जा रहे 17 वर्षीय छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >