ओपीडी अपडेट : सदर अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले चेक करें डॉक्टरों का शेड्यूल

मरीजों के लिए राहत की खबर है. जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर हॉस्पिटल) में शुक्रवार को ओपीडी सेवाएं पूरी तरह सुचारू रहेंगी. गुरुवार को जहां हड्डी रोग (आर्थो) विभाग खाली रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, वहीं शुक्रवार को डॉ अभिषेक कुमार इस विभाग में अपनी सेवाएं देंगे.

Gaya News : (जितेंद्र मिश्र की रिपोर्ट). मरीजों के लिए राहत की खबर है. जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर हॉस्पिटल) में शुक्रवार को ओपीडी सेवाएं पूरी तरह सुचारू रहेंगी. गुरुवार को जहां हड्डी रोग (आर्थो) विभाग खाली रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, वहीं शुक्रवार को डॉ अभिषेक कुमार इस विभाग में अपनी सेवाएं देंगे. इसके अलावा नाक, कान और गला से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए आज दो डॉक्टरों की तैनाती की गई है, जिससे मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार के लिए डॉक्टरों का पूरा रोस्टर जारी कर दिया गया है. इलाज के लिए घर से निकलने से पहले टाइमिंग और डॉक्टरों की यह सूची जरूर देख लें.

ओपीडी का समय

  • सुबह की शिफ्ट: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
  • शाम की शिफ्ट: शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

शुक्रवार को किस विभाग में कौन से डॉक्टर रहेंगे मौजूद

  • आर्थो (हड्डी रोग): डॉ अभिषेक कुमार (मरीजों के लिए फिर से उपलब्ध)
  • इएनटी (नाक, कान, गला): डॉ अंकिता सिन्हा और डॉ सैफउल्लाह खां
  • मेडिसीन: डॉ हेमंत कुमार
  • शिशु रोग: डॉ बिजेंद्र कुमार सिंह
  • सर्जरी: डॉ संजय कुमार सिंह
  • गायनी (स्त्री एवं प्रसूति रोग): डॉ शहला नाजनीन
  • स्किन (त्वचा रोग): डॉ आदिल इमाम
  • गैर संचारी रोग: डॉ मधु कुमारी गुप्ता

Also Read : Drishyam 2 में क्यों हुई थी अक्षय खन्ना की कास्टिंग, निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >