Gaya News (प्रमोद कुमार) : रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंबाखार गांव के समीप कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा पर लादकर ले जाये जा रहे विभिन्न ब्रांडों के 70 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है. मामले में शेरघाटी के रहनेवाले तस्कर विश्वास कुमार को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में शराब की खेप पहुंचायी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने अंबाखार गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया.
उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी
इसी दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गयी. जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब एवं ई-रिक्शा को थाना लाया गया है. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है. ताकि शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : Gaya News : बिलिंग सॉफ्टवेयर अपग्रेड के चलते 20 से 23 मई तक बिजली की ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बंद
