गुरुआ स्कूल में लोकतंत्र का उत्सव, बाल संसद चुनाव में बच्चों ने डाले वोट, इन पदों पर हुआ चुनाव

Gaya News: गुरुआ स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार को बाल संसद गठन को लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया गया.

Gaya News: (गुरुआ से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट) गुरुआ स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार को बाल संसद गठन को लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया गया. विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए मतदान कर लोकतंत्र की मिसाल पेश की.

प्रधानमंत्री से लेकर खेल मंत्री पद तक हुआ चुनाव

बाल संसद चुनाव में प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, पर्यावरण एवं जल मंत्री तथा खेल मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान कराया गया. छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डाले. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथलेश राम के नेतृत्व में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई. मतदान के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा.

बच्चों को समझाए गए लोकतंत्र के मायने

मतदान से पहले सभी छात्र-छात्राओं को संबंधित पदों की जिम्मेदारियों और कार्यों की जानकारी दी गई. उन्हें लोकतंत्र, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी के महत्व के बारे में जागरूक और प्रेरित किया गया. प्रधानाध्यापक मिथलेश राम ने बताया कि बाल संसद विद्यालय की सहयोगात्मक समिति है, जिसका उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है. इससे बच्चों में जिम्मेदारी निभाने की भावना मजबूत होती है.

सोमवार को होगी मतगणना और शपथ ग्रहण.

प्रधानाध्यापक ने जानकारी दी कि सोमवार को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. इसके बाद विजयी प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र देकर शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा.विद्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से कराए गए बाल संसद चुनाव की पूरे गुरुआ प्रखंड में चर्चा हो रही है. लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से बच्चों में लोकतंत्र और नेतृत्व के प्रति बेहतर समझ विकसित हो रही है.

Also Read: गया में भीषण गर्मी को लेकर हाई अलर्ट, हीट वेव मरीजों के लिए अस्पताल में बेड आरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >