‘मां की तरह करें पेड़ों की सेवा’, डीआरएम का बड़ा संदेश, डीडीयू मंडल में चला हरियाली अभियान

Gaya News: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के तहत मिशन लाइफ अभियान के अंतर्गत भारतीय रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में “एक पेड़ मां के नाम” पहल के तहत विशेष पौधारोपण और जनजागरूकता अभियान चलाया गया.

Gaya News: (गया से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट)

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के तहत मिशन लाइफ अभियान के अंतर्गत भारतीय रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में “एक पेड़ मां के नाम” पहल के तहत विशेष पौधारोपण और जनजागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के माध्यम से रेलवे परिसरों, स्टेशनों, पार्कों और रेलवे कॉलोनियों में हरियाली बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया.

डीआरएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर के उद्यान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक कुलदीप सहित कई अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान डीआरएम ने कहा कि “जैसे हम अपनी मां की सेवा करते हैं, वैसे ही हमें एक पेड़ लगाकर उसकी सेवा करनी चाहिए.”

रेलकर्मियों और परिवारों से पौधे लगाने की अपील

डीआरएम ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा सामूहिक भागीदारी और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलावों से संभव है. उन्होंने रेलकर्मियों और उनके परिवारों से रेलवे कॉलोनियों, घरों और आसपास उपलब्ध स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया.

सिर्फ पौधे लगाना नहीं, उनकी देखभाल भी जरूरी

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है. पार्कों और हरित क्षेत्रों के रखरखाव, साफ-सफाई और पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी.

सिंगल यूज प्लास्टिक कम करने पर भी दिया गया जोर

अभियान के दौरान लोगों को दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया. रेलवे अधिकारियों ने स्वच्छ और हरित वातावरण को समय की बड़ी जरूरत बताया.

गया जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर चला अभियान

इसके अलावा गया जंक्शन रेलवे स्टेशन डीडीयू जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड समेत मंडल के कई स्टेशनों पर भी पौधारोपण कार्यक्रम और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गयीं. अभियान के माध्यम से रेलकर्मियों, उनके परिवारों और स्थानीय लोगों को हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

Also Read: बोधगया दौरे पर आएंगे म्यांमार के राष्ट्रपति, महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, अलर्ट पर प्रशासन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >