गुरुआ में शुरू हुआ भव्य महारुद्र यज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

गुरुआ प्रखंड के ढिबरा गांव स्थित स्टेडियम परिसर में गुरुवार को ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया.

Gaya News: (डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा) गुरुआ प्रखंड के ढिबरा गांव स्थित स्टेडियम परिसर में गुरुवार को ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया. यज्ञ का आयोजन अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी एवं अयोध्या से पधारे बाबा श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में शुरू हुआ. यज्ञ को लेकर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में पूरी तरह भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है.

हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

यज्ञ के प्रथम दिन हजारों श्रद्धालुओं और महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. श्रद्धालु यज्ञ स्थल से कलश लेकर बैजूधाम स्थित मोरहर नदी पहुंचे, जहां वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार जलभरी की गई. इसके बाद श्रद्धालु जयघोष और भक्ति गीतों के साथ पुनः यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए.

घोड़े और ऊंट पर सवार होकर पहुंचे श्रद्धालु

कलश यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह देखने को मिला. कई श्रद्धालु घोड़े और ऊंट पर सवार होकर यज्ञ स्थल पहुंचे, जिसने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया. जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम

यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, प्रकाश और बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है. आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष करुणा कुमारी, कालिंदी देवी, अखिलेश सिंह, डॉ. अनिल कुमार, महामंत्री अनिल कुमार यादव, दिनेश कुमार, डॉ. विरेन्द्र कुमार यादव, डॉ. रौशन, आशुतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Also Read: गया में फेक आईडी बनाकर युवती को करता था ब्लैकमेल, शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर दी धमकी, खोज रही पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >