Gaya News : पैक्स चुनाव को लेकर आमस में निकाला गया फ्लैग मार्च

Gaya News : पैक्स चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार की शाम आमस थाने की पुलिस के द्वारा दर्जनों गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया. आमस में एक दिसंबर को पैक्स का चुनाव होना है.

आमस. पैक्स चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार की शाम आमस थाने की पुलिस के द्वारा दर्जनों गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया. आमस में एक दिसंबर को पैक्स का चुनाव होना है. आमस थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि रामपुर, ताराडीह, करमडीह, आमस, झरी, कलवन, साव कला, हमजापुर, महुआवां, सुग्गी व महापुर आदि में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि मतदान शांतिपूर्ण हो. इधर, आमस बीडीओ नीरज कुमार रॉय ने बताया कि आमस प्रखंड के महुआवां, झरी, सावकला, रामपुर, करमडीह, कलवन व आमस समेत कुल सात पंचायतों के कुल 15 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मतदान कर्मियों ने भी प्रखंड में ज्वाइन कर लिया है. जिन्हें शनिवार की शाम मतदान केंद्रों पर भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >