Gaya News : भाभी के प्यार में युवक ने बड़े भाई की कर दी हत्या

Gaya News :थान क्षेत्र के पुनाकला गांव में युवक की निर्मम हत्या का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए मृतक के छोटे भाई और सहयोगी को गिरफ्तार किया है.

परैया. थान क्षेत्र के पुनाकला गांव में युवक की निर्मम हत्या का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए मृतक के छोटे भाई और सहयोगी को गिरफ्तार किया है. एक पखवारे पूर्व पुनाकला टोला लोड़हर के पास एक घर में 29 वर्षीय युवक धर्मेंद्र सिंह की गला घोट कर हत्या कर दी गयी थी. इसको लेकर मृतक के चाचा के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस की जांच में घटनाक्रम का उद्भेदन हुआ. इसमें मृतक के छोटे भाई पप्पू सिंह और उसके मित्र के द्वारा हत्या करने का मामला उजागर हुआ. टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने गुरुवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि मृतक धर्मेंद्र की पत्नी का अवैध संबंध उसके छोटे भाई पप्पू से था. इसके अलावा धर्मेंद्र के द्वारा कई लोगों से कर्ज लिया गया था. इसको लेकर कर्ज देने वाले घर आकर गाली गलौज करके चले जाते थे. इससे युवक पप्पू और उसका पूरा परिवार परेशान था. कर्जदारों से मुक्ति के अलावा भाभी से अपने अवैध संबंध को लेकर पप्पू ने अपने मित्र सतीश कुमार के साथ योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया. इसको लेकर 27 अगस्त की रात दोनों युवकों ने धर्मेंद्र के साथ पहले गांव के एक निर्माणाधीन घर में शराब पी. इसके बाद जब धर्मेंद्र पूरी तरह से नशे में हुआ तब छड़ बांधने वाले तार से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बगल के धान के खेत में फेंक दिया. परैया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को गुरुवार को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >