Gaya News : विधायक हमला मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हम नेताओं ने आइजी और एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Gaya News : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विधायक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, हम नेताओं ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Gaya News ( जितेंद्र मिश्रा) : बाराचटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्योति देवी पर दिनांक 17 मई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपराधियों ने रास्ता रोककर हमला किया और गाली-गलौज किया. इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर हम पार्टी के नेताओं ने कमर कस रखी है. इसको लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के प्रतिनिधिमंडल ने आइजी व एसएसपी से मुलाकात कर सात सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विधायक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने बताया कि विधायक का क्षेत्र झारखंड सीमा से सटा व नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उन्हें बिहार सरकार की ओर से “ वाइ प्लस ” की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाये. क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस बल मुहैया कराने की व्यवस्था हो. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी विधायक पर चार-पांच बार आपराधिक हमले हो चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया गया. इस संबंध में बाराचटी एवं मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है.

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

मोहनपुर थाना अध्यक्ष की कार्यशैली संदिग्ध रही है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट की मांग किये जाने के बावजूद सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गयी. यह पूरी तौर से प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है. घटना में शामिल आरोपितों को थानाध्यक्ष ने छोड़ दिया. प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि उपरोक्त मांगों पर अविलंब कार्रवाई नहीं की गयी, तो हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) जिला इकाई की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. ज्ञापन सौंपने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, गया संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी, प्रभारी प्रतिनिधि नंदलाल मांझी, सदर अनुमंडल प्रभारी प्रतिनिधि रामसनेही मांझी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधीर यादव, दलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीना मांझी, दिवाकर सिंह तथा कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सदानंद मांझी आदि मौजूद थे.

Also Read : Gaya News : पोक्सो एक्ट मामले में नाबालिग निरुद्ध, पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >