डोभी. डोभी-चतरा मुख्यमार्ग पर थाना क्षेत्र के बजौरा के समीप मधेशिया लाइन के पास से डोभी पुलिस ने एक इ-रिक्शा (टोटो) पर 104 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया. इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान डोभी की तरफ से आ रहे एक टोटो की जांच की गयी, तो पाया की टोटो में एक तहखाना बना हुआ है तहखाने को खोलने पर उसमें विदेश शराब की कुल 104 बोतलें मिलीं. मौके से शराब तस्कर सह टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान रेगनियां टांड़ निवासी कमलेश कुमार यादव के रूप में हुई. शराब सहित टोटो को जब्त कर थाना लाया गया. वही गिरफ्तार शराब तस्कर पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
