Gaya News : मार्बल लदे ट्रक में फंसी बाइक, युवक की मौत, एक घायल

Gaya News : गया-राजगीर एनएच 82 के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन बाइपास पुरा-दखिनगांव चौक पर बुधवार की देर रात एक बाइक ट्रक के नीचे आ गया.

वजीरगंज. गया-राजगीर एनएच 82 के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन बाइपास पुरा-दखिनगांव चौक पर बुधवार की देर रात एक बाइक ट्रक के नीचे आ गया. इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक गया से नवादा की ओर जा रहा था. बाइक सवार पुरा रोड से निकलकर वजीरगंज की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान बाइक ट्रक के नीचे आ गयी और नीचे फंस गयी. मार्बल लदा ट्रक असंतुलित होकर लगभग 100 मीटर तक घसीटते चला गया. इससे बाइक पर सवार बथानी थाना अंतर्गत खुखरी निवासी सिद्धेश्वर मिस्त्री का 23 वर्षीय बेटा पप्पू कुमार व संजय प्रसाद का 22 वर्षीय बेटा संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया और संजीव को प्राथमिक उपचार के बाद एएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर पुलिस हेल्पलाइन 112 की टीम पहुंचकर मामले का जायजा लिया. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं, ट्रक में सवार हेल्पर से घटना की जानकारी ली जा रही है, पीड़ित द्वारा बयान मिलने या लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >