गया.
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में विंटर टर्म 2024 पासिंग आउट समारोह के अंतर्गत सोमवार 2025 को ओटीए के विजय ऑडिटोरियम में कमांडेंट पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. इसमें ट्रेनिंग के दौरान सेना के भावी जाबांजों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, गया के कमांडेंट विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया शामिल हुए. कमांडेंट लेफ्टिनेंंट जनरल दहिया ने खेल, ड्रिल, घुड़सवारी, शारीरिक प्रशिक्षण, आउटडोर शिविर, सर्विस सब्जेक्ट, एकेडेमिक्स और हथियार प्रशिक्षण सहित विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कैडेटों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. विभिन्न कंपनियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी भी प्रदान किया गया. सम्मान प्राप्त कर रहे कैडेट के उत्साहवर्द्धक में तालियों से पूरा विजय ऑडिटोरियम गूंज उठा. कमांडेंट्स बेस्ट बैनर अवार्ड व कॉय मोटिवेशनल ट्रॉफी फॉर बेस्ट बटालियन अवार्ड बत्रा बटालियन को मिला. वहीं, इंटर कॉय स्पोर्टस चैंपियनशिप के लिए कमांडेंट ट्रॉफी अवार्ड गुरेज बटालियन को मिला. साथ ही बेस्ट ऑफिसर कैडेट इन ड्रील में सिल्वर मेडल सीएसएम कृष्ण राजू सिंदाने, बेस्ट ऑफिसर कैडेट इन फिजिकल ट्रेनिंग के लिए सिख रेजिमेंट सिल्वर मेडल सीएसएम विनित माली को, बेस्ट ऑफिसर कैडेट इन टेक एबिलिटी के लिए जाट रेजिमेंट सिल्वर मेडल बीसीए रोशन चिरांग सिंह धालिवाल को, बेस्ट ऑफिसर कैडेट इन सर्विस सब्जेक्ट के लिए सिल्वर मेडल एसीए प्रणील शर्मा, गढ़वाल रायफल सिल्वर मेडल फॉर बेस्ट ओसी स्पोर्टसमैन एयूओ सिवम मिनहास को, कमांडेंट सिल्वर मेडल फॉर बेस्ट ऑफिसर कैडेट इन में सीक्यूएमएस कुमार अभिमन्यू को, महार रेजिमेंट सिल्वर मेडल फॉर बेस्ट ऑफिसर कैडेट इन वेपन ट्रेनिंग जेयूओ पाटिल गायत्री राजेश. राजपूत रेजिमेंट सिल्वर मेडल फॉर बेस्ट ऑफिसर कैडेट वूमेन इन पीटी में जेयूओ गगन प्रीत कौर को, कॉर्प्स ऑफ इंजी. सिल्वर मेडल फॉर बेस्ट ऑफिसर कैडेट वूमेन इन स्पोर्टस जेयूओ नीशा रावत को मिला.गया ओटीए में ड्रोन क्लब की शुरुआत व साइंस्टिफिक लैब की स्थापना
लेफ्टिनेंट जनरल श्री दहिया ने ओटीए की क्षमता विस्तार से लेकर, प्रशिक्षण में अपडेट को लेकर कई जानकारी सझा की. उन्होंने बताया कि ओटीए के लिए शॉर्ट सर्विस के लिए पहला पासिंग आउट परेड है. इससे पहले हम ट्रेनिंग दूसरी इंट्री के लिए कराते थे. स्पेशल इंट्री होता है. जो अभी आइएमए देहरादून में चला गया है. और दूसरा टेक्निकल इंट्री जो यहां होती थी अभी आइएमए चला गया है. अब से ओटीए गया पूरी तरह से शॉर्ट सर्विस टेक्निकल इंट्री पर ध्यान देंगे. इसमें युवक व युवती दोनों हैं. अभी 170 कैडेट्स होंगे. जिसमें 20 के आसपास युवती व 150 कैडेट्स पुरुष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं. ओटीए गया में 460 कैडेट्स की क्षमता है. एक साल के अंदर पूरी क्षमता जो 750 करीब पहुंच जायेंगे. गया ओटीए में जो ट्रेनिंग दी जाती है. वह बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग है. कैडेट को एक इंफैंट्री प्लाटून को कमान करने की क्षमता के लिए तैयार किया जाता है. इसके बाद कमिशन कर आर्म्ड फोर्स सर्विस में जाते हैं. वहां जाकर दोबारा से ट्रेनिंग शुरू हो जाती है. जो स्पेशलाइज होती है जो छह सप्ताह से तीन साल के लिए हो सकती है. जहां कॉम्पलेक्स चीजों में स्पेशलाइज होते हैं.
युक्रेन युद्ध को देखते हुए गया में ड्रोन क्लब की शुरुआत
युक्रन रूस युद्ध को देखते हुए गया ओटीए में ड्रोन क्लब शुरु करने वाले हैं. जहां ड्रोन उड़ाने से लेकर बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. युद्ध जैसी चुनौतियों के साथ आपस में प्रतियोगिता भी होगी. ये युक्रेन से सीखा है. इसी तरह से साइंसटिफिक लैब बना रहे हैं. जहां थ्री डी प्रिंटिंग के जरीये फील्ड एरिया में ही कोई उपकरण का हिस्सा टूट जाता है. तो खुद ही डिजाइन के अनुसार फील्ड एरिया में ही बना सकें, तैयार कर सकें. आने वाले दिनों में 370 कैडेंटो को ट्रेनिंग दी जायेगी. टेक्नॉलॉजी की जरूरत के हिसाब से आर्मी भी ऐसे माहौल में ढाल रहे हैं.
सात को मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले सेरेमनी में कैडेट प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
पासआउट को भव्य व यादगार बनाने के लिए एकेडमी ने अपनी प्रीमियर मिलिट्री ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की प्रसिद्धि के अनुरूप कई कार्यक्रमों को शामिल किया है. अपने दो दिवसीय समारोह मल्टी-एक्टिविटी डिस्प्ले, पासिंग आउट परेड, पिपिंग समारोह और शपथ ग्रहण समारोह जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित किया है. सात मार्च को मल्टी-एक्टिविटी डिस्प्ले में जिमनास्टिक, घुड़सवारी कौशल, स्काईडाइविंग, एरियल मैन्युवर, आर्मी डॉग शो और एक अनोखा रोबोटिक म्यूल डिस्प्ले दिखाये जायेंगे. समारोह में विशिष्ट अतिथियों के साथ सैनिक स्कूल नालंदा, तिलैया और पुरुलिया के कैडेट, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की टुकड़ियां और विभिन्न उत्कृष्टता प्राप्त संस्थान के छात्र भी मौजूद रहेंगे. उनकी भागीदारी का उद्देश्य उनमें देशभक्ति का जुनून पैदा करना, आत्म गौरव की भावना को विकसित करना और उन्हें सशस्त्र बलों में अपना कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करना है.
गया देश की तीसरी व नवीनतम प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण एकेडमी
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया देश की तीसरी एवं नवीनतम प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण एकेडमी है. अकादमी का प्रतीक चिह्न धर्मचक्र के साथ दो क्रॉस तलवारें है. नीचे स्क्रॉल पर अकादमी का आदर्श वाक्य देवनागरी में ‘शौर्य ज्ञान संकल्प’ अंकित है जो साहस, ज्ञान और दृढ़ निश्चय को दर्शाता हैं. अकादमी के प्रत्येक अधिकारी और अधिकारी प्रशिक्षु इसी आदर्श वाक्य को आत्मसात कर भारतीय सेना के लिए भावी सेना नायकों को तैयार करने की दिशा में काम करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
