Gaya News : वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का काम रोकने का प्रयास, अधिकारियों पर रोड़ेबाजी

Gaya News : इमामगंज थाना क्षेत्र के साहपुर गांव के बधार में मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों और अधिकारियों के बीच हुई झड़प में सीओ का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.

इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के साहपुर गांव के बधार में मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों और अधिकारियों के बीच हुई झड़प में सीओ का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद किसी प्रकार से मामले को शांत करवाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे में दर्जनों किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है. इसका मुआवजा नहीं मिला है. इसी दौरान सड़क निर्माण में लगे कर्मी मशीन लेकर कार्य करने पहुंच गये, जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया. सूचना कर्मियों ने वरीय अधिकारियों को दिया. घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सीओ सुनीता कुमार के अलावा इमामगंज थाने के पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे. किसानों ने अधिकारियों से कहा कि बगैर मुआवजा दिये हम सब काम नहीं होने देंगे. इसी बीच अधिकारी और किसान एक दूसरे पर आक्रोशित हो गये. इस घटना को लेकर कई लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसपर अधिकारियों ने वीडियो नहीं बनाने की बात कही. जिस पर दोनों ओर से तीखी बहस हुई और किसान रोड़ेबाजी करने लगे. इसमें सीओ का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. उसके बाद किसी प्रकार से मामले को शांत करवाया गया.

क्या कहती हैं सीओ

सीओ सुनीता कुमारी ने बताया कि किसानों का जो जमीन अधिग्रहण किया गया है. वह बकास और गैर मजरूआ है. जिस किसान का जमीन रैयती था उन्हें मुआवजा दे दिया गया है. घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस घटना में सरकारी वाहन का शीशा टूट गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >