गया.
प्रगति यात्रा के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गयी विकास योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन व अन्य घोषणाओं को लेकर सोमवार को डीएम डॉ त्यागराजन ने समाहरणालय में प्रेसवार्ता किया. डीएम ने बताया कि लघु जल संसाधन विभाग द्वारा 8812.49 लाख रुपये से इमामगंज प्रखंड के मोरहर स्थित कोठी वियर का निर्माण, 4567.68 लाख से लावाबार बारा बांधों का जीर्णोद्धार, जल संसाधन विभाग द्वारा 7759.67 लाख से बोधगया के बतसपुर वियर से मोराटला होते हुए लोदीपुर तक पईन का जीर्णोद्धार, पथ निर्माण विभाग द्वारा गया शहर में घुघरीटांड में 14121 लाख रुपये व मुफस्सिल मोड़ पर 34922 लाख रुपये से फ्लाईओवर का निर्माण, 10472.13 लाख से गया-परैया व गुरारू होते हुए रफीगंज जोड़नेवाले पथ का चौड़ीकरण, 11974.56 लाख की लागत से इमामगंज के कोठी से सलैया होते हुए सीमावर्ती राज्य को जोड़नेवाली सड़क का चौड़ीकरण, भवन निर्माण विभाग द्वारा 5845.18 लाख की लागत से नगर प्रखंड के बेल्थु गांव में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण, वन विभाग द्वारा 19.79 करोड़ की लागत से कंडी-नवादा पार्क व 21.81 करोड़ रुपये से सिलौंजा पार्क का निर्माण, भवन निर्माण विभाग द्वारा अतरी, कोंच, चंदौती, टिकारी, डुमरिया, परैया, फतेहपुर, बाराचट्टी, मानपुर, वजीरगंज, आमस, मोहनपुर, गुरारू व बांकेबाजार में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण, पथ निर्माण विभाग द्वारा 9016.50 लाख से गया रेलवे स्टेशन से रामशिला जानेवाली पथ पर बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर आरओबी का निर्माण व इमामगंज में शिक्षा विभाग द्वारा 1452.15 लाख रुपये से डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
