गुरुआ में शराब की बड़ी खेप बरामद, बोलेरो से 720 बोतल किंगफिशर शराब जब्त, तस्कर फरार

Gaya News: जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. करताही गांव के पास पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 720 बोतल किंगफिशर शराब जब्त की.

Gaya News: (गुरुआ से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट) जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. करताही गांव के पास पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 720 बोतल किंगफिशर शराब जब्त की. हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

गुरुआ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र से शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और करताही गांव के पास घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दिया.

बोलेरो में छिपाकर लाई जा रही थी शराब

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो वाहन को रोका, जिसमें 30 कार्टन शराब लदी हुई थी. जांच के दौरान वाहन से 720 बोतल किंगफिशर शराब बरामद की गई. बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 360 लीटर बताई जा रही है.

पुलिस को देखते ही फरार हुआ चालक

पुलिस की घेराबंदी देखकर बोलेरो चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शराब की खेप जब्त कर ली.

फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि फरार चालक और शराब तस्करों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस जब्त बोलेरो के कागजात की भी जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. गुरुआ पुलिस ने साफ कहा है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: गया मार्केट अपडेट: आम, अंगूर और लीची से पटा बाजार, खरीदारी से पहले चेक करें मंडी में आज क्या हैं सूखे मेवे के भाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >