गया में दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत, गांव में पसरा मातम

गया में एक महिला की मौत कुएं में डुबने से हो गई. महिला को बचाने कुएं में कूदे एक ग्रामीण की भी जान चली गई है. इधर बोधगया इलाके से भी पानी में डूबने से एक बच्ची की मौत की सूचना सामने आई है. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है.

Gaya News: (गया से रौशन कुमार) जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे एक ग्रामीण की भी जान चली गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. दूसरी ओर बोधगया में एक बच्ची की मौत पानी में डूबने से हो गई. दोनों ही घटनाओं का पुलिस जांच कर रही है. सुबह सुबह तीन लोगों की डूबने से मौत की सूचना मिल रही है.

शौच के लिए गई महिला अचानक कुएं में गिरी

मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में एक महिला शौच के लिए घर से बाहर गई थी. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ी. महिला को डूबता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई .

महिला को बचाने कूदा ग्रामीण

महिला को बचाने के लिए एक ग्रामीण तुरंत कुएं में कूद पड़ा, लेकिन गहरे पानी और दम घुटने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई. मोहनपुर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है.

बहू को बचाने उतरे थे ससुर दोनों की गई जाम

मृतकों की पहचान फुलवा देवी एवं उनके ससुर परमेश्वर मांझी के रूप में हुई है. फुलवा देवी घर के समीप स्थित कुएं के पास गई थीं. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गईं.बहू को बचाने के प्रयास में उनके ससुर परमेश्वर मांझी भी बिना देर किए कुएं में उतर गए. लेकिन कुएं में जहरीली गैस और दम घुटने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

बोधगया में पानी में डूबने से बच्ची की मौत

वहीं, दूसरी ओर बोधगया इलाके से भी पानी में डूबने से एक बच्ची की मौत की सूचना सामने आई है . एमयू थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस दोनों की मामलों की जांच कर रही है.

Also Read: गया में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जोगिया पहाड़ के समीप की छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >