गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र की नगवां पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र में आने के कारण नशीले पदार्थों का धंधा बड़े पैमाने पर हो रहा है. इस दौरान विशुन बिगहा गांव में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उस गांव के किसान सुदामा सिंह एवं जनार्दन सिंह के घर से भारी मात्रा में गांजा समेत पौधे बरामद किया है. इस दौरान गृह स्वामी पुलिस के आने की सूचना पाकर फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि सुदामा सिंह व जनार्दन सिंह के घर से गांजे के दो पेड़ बरामद किये गये. इसके बाद उसका वजन कराया तो 25 किलो बताया जा रहा था. पुलिस गांजे को बरामद कर थाना लायी है. इसके बाद गृहस्वामी पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
