23 लाख की लागत से बना मॉडर्न पार्क जनता को समर्पित, नूतन नगर को मिली बड़ी सौगात

गया नगर निगम के वार्ड 36 स्थित नूतन नगर में करीब 23 लाख रुपये की लागत से बना आधुनिक पार्क स्थानीय लोगों को समर्पित कर दिया गया. पार्क में पाथवे, आकर्षक लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और हरियाली विकसित की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिलेगी.

Gaya News: गया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 36 स्थित नूतन नगर में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत निर्मित आधुनिक पार्क का कार्य पूरा होने के बाद उसे स्थानीय लोगों को समर्पित कर दिया गया. करीब 23 लाख 72 हजार 382 रुपये की लागत से बने इस पार्क को क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है.

डॉ. प्रेम कुमार की अनुशंसा पर बना पार्क

यह पार्क बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अनुशंसा पर तैयार किया गया है. पार्क समर्पण कार्यक्रम के दौरान पार्क के मुख्य गेट की चाबी स्थानीय लोगों को सौंपी गई. अधिकारियों ने बताया कि पार्क प्रतिदिन सुबह और शाम आम लोगों के लिए खुला रहेगा.

पार्क में चेयर, पाथवे और आकर्षक लाइटिंग

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पार्क में लोगों के बैठने के लिए आकर्षक चेयर लगाई गई हैं. वहीं टहलने के लिए सुंदर पाथवे बनाया गया है. बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए कई लाइटें भी लगाई गई हैं, जिससे शाम के समय भी लोग सुरक्षित माहौल में घूम सकेंगे.

हरियाली से खूबसूरत बना परिसर

पार्क परिसर में विभिन्न प्रकार के फूलों और सजावटी पौधों का रोपण कर पूरे क्षेत्र को हरियाली से विकसित किया गया है. इससे पार्क की सुंदरता और भी बढ़ गई है.

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

स्थानीय लोगों ने पार्क निर्माण पर खुशी जताते हुए डॉ प्रेम कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया. लोगों ने कहा कि इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान शैलेंद्र कुमार, राकेश कुमार, उपेंद्र सिंह समेत कई स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

Also Read:

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >