Gaya: 35 करोड़ की लागत से गया में बनेगा नया बस टर्मिनल, 4.95 एकड़ जमीन चिह्नित, जानें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

Gaya: गया जिले में 35 करोड़ की लागत से नया बस टर्मिनल का निर्माण होने जा रहा है. इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है.

Gaya: बिहार के गया में इन दिनों विकास की बयार बह रही है. यहां एक तरफ मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है तो दूसरी तरफ 125 करोड़ की लागत से टेक्नोलॉजी सेंटर बनने जा रहा है. गया स्थित गांधी मैदान के पुनर्निर्माण का भी काम शुरू होने वाला है. इसी कड़ी में गया में आधुनिक बस टर्मिनल का भी निर्माण होने जा रहा है. इसे लेकर 4.95 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है.

लोगों को सहूलियत होगी

बस टर्मिनल के निर्माण होने से गया के यात्रियों को सहूलियत होगी.  इस टर्मिनल को आधुनिक और सुविधाजनक बनाया जाएगा ताकि यात्रियों के सफर को आसान और सुरक्षित बनाया जा सके. जानकारी के मुताबिक 4.95 एकड़ भूमि पर बनाये जा रहे इस टर्मिनल को बनाने में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत आएगी. सर्वे का काम पूरा हो चुका है. अब टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है. नए टर्मिनल में यात्रियों को वातानुकूलित रेस्ट रूम, शानदार लाइटिंग, मौसम के अनुसार ठंड और गर्म पीने का पानी सहित अन्य बुनियादी और जरूरी सुविधाएं मिलेंगी.

तीन फ्लोर का बनेगा गया बस स्टैंड

गया में बन रहे इस बस स्टैंड का ग्राउंड फ्लोर केवल बस पड़ाव के लिए होगा. पहले फ्लोर पर यात्रियों को शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट बनाया जायेगा. दूसरे फ्लोर पर ऑफिस बनाया जायेगा. गया बस टर्मिनल सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेगा.

गया से अन्य राज्यों के लिए भी चलेंगी बसें

बस स्टैंड बनने के बाद गया से दूसरे राज्यों के लिए भी बसों का परिचालन शुरू किया जायेगा. अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में गया से कोलकाता, अयोध्या सहित देश के कई बड़े महानगरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी. सरकार  इस बस स्टैंड को 50 इलेक्ट्रिक व 59 सीएनजी बसें उपलब्ध कराने जा रही है ताकि वाहनों की कमी न हो. इसके अलावा 35 डीजल वाहनों की व्यवस्था की जाएगी. बताया जा रहा है कि बस स्टैंड की परिचालन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिए 1 करोड़ 40 लाख करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है. इसके अलावा यहां सीएनजी और डीजल रिफिलिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 24 घंटे में डबल मर्डर से मधुबनी में दहशत, भारी पुलिस बल तैनात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >