बाबा बैद्यनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की सौगात, गया-कामाख्या एक्सप्रेस अब रुकेगी सुल्तानगंज

Gaya Kamakhya Express Halt : बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस का सुल्तानगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है. यह व्यवस्था श्रावणी मेला अवधि के दौरान लागू रहेगी, जिससे कांवरियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी.

Gaya Kamakhya Express Halt : श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गया-कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस का सुल्तानगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है.

यह व्यवस्था श्रावणी मेला अवधि में लागू रहेगी, जिससे कांवरियों और अन्य यात्रियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी.

पूमरे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 15620 कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक निर्धारित दिनों में रात्रि 12:11 बजे सुल्तानगंज स्टेशन पहुंचेगी और 12:13 बजे दो मिनट के ठहराव के बाद गया के लिए रवाना होगी.

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 15619 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस चार अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक निर्धारित दिनों में शाम 5:45 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी और 5:47 बजे वहाँ से आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

श्रद्धालुओं को मिलेगी सीधी रेल सुविधा

रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में सुल्तानगंज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सीधे रेल सुविधा का लाभ मिलेगा.

इससे यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और उन्हें सड़क या अन्य वैकल्पिक साधनों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा.

यात्रा से पहले समय की जानकारी प्राप्त करने की अपील

रेलवे ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के निर्धारित परिचालन दिवस व समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

Also Read : गया जंक्शन पर जल्द शुरू होंगे प्रीमियम कैटरिंग स्टॉल, अब प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगा क्वालिटी फूड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >