बिना टिकट सफर पड़ा भारी, गया जंक्शन पर वसूला गया 1 लाख से ज्यादा जुर्माना

Gaya News: गया जंक्शन पर रेलवे के विशेष टिकट जांच अभियान में 225 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे कुल 1,02,725 रुपये का जुर्माना वसूला गया. रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की है.

Gaya News(रोहित कुमार सिंह): गया जंक्शन पर बुधवार को रेलवे द्वारा चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में 225 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. अभियान के दौरान यात्रियों से कुल 1,02,725 रुपये जुर्माना वसूला गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया था.

बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया

टिकट जांच अभियान गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से लेकर सात तक, फुट ओवरब्रिज और गया जंक्शन से खुलने व गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया. जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया. कई यात्री बिना उचित यात्रा प्राधिकार के सफर करते पाए गए, जिनसे रेलवे नियमों के तहत जुर्माना वसूला गया.

आगे भी इस तरह के विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि सभी यात्री वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें. बिना टिकट यात्रा करने पर न केवल आर्थिक दंड देना पड़ सकता है, बल्कि कानूनी कार्रवाई और फजीहत का भी सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने कहा कि आगे भी इस तरह के विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे.

Also Read: गया में अपराधियों का तांडव, सर्राफा व्यवसायी को गोली मार 40 लाख की लूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >