गया जंक्शन का बदलेगा पूरा लुक, प्लेटफॉर्म नंबर-1 बनेगा हाईटेक मॉडल प्लेटफॉर्म, जानिए पूरी खबर…

गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 का अब पूरी तरह कायाकल्प होने जा रहा है. रेलवे इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने की तैयारी में है. इसके लिए जल्द ही मेगा ब्लॉक लेकर बड़े स्तर पर निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.

Gaya Junction: गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 का जल्द ही पूरी तरह कायाकल्प होने जा रहा है. रेलवे यहां मेगा ब्लॉक लेकर बड़े स्तर पर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है. इस प्रोजेक्ट के बाद प्लेटफॉर्म आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल प्लेटफॉर्म के रूप में नजर आयेगा.

मेगा ब्लॉक मिलते ही शुरू होगा युद्धस्तर पर काम

रेलवे सूत्रों के अनुसार, केपीसीएल कंपनी की ओर से डिमांड मिलते ही मेगा ब्लॉक का आदेश जारी कर दिया जायेगा. आदेश जारी होते ही प्लेटफॉर्म के पुनर्निर्माण का काम तेजी से शुरू कर दिया जायेगा. इस दौरान प्लेटफॉर्म की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई को बढ़ाकर आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया जायेगा.

अब ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच नहीं रहेगा जानलेवा गैप

वर्तमान में कई ट्रेनों के कोच और प्लेटफॉर्म की ऊंचाई में अधिक अंतर होने के कारण यात्रियों को चढ़ने और उतरने में भारी परेशानी होती है. सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को झेलनी पड़ती है. नये निर्माण के बाद प्लेटफॉर्म की ऊंचाई मानक के अनुसार कर दी जायेगी, जिससे यह खतरनाक गैप खत्म हो जायेगा.

धूप और बारिश से बचाने के लिए लगेगा आधुनिक शेड

रेलवे की योजना के तहत प्लेटफॉर्म पर आधुनिक डिजाइन वाला नया शेड लगाया जायेगा. इससे यात्रियों को धूप, बारिश और खराब मौसम में राहत मिलेगी. साथ ही प्लेटफॉर्म का लुक भी पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और सुविधाजनक हो जायेगा.

यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं

मॉडल प्लेटफॉर्म बनने के बाद यात्रियों को कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. इसमें डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट सिस्टम, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आरामदायक बैठने की कुर्सियां, उन्नत पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई की फुलप्रूफ सुविधा शामिल होगी. रेलवे का दावा है कि इससे यात्रियों का सफर पहले से अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनेगा.

Also Read: गया जी दर्शन व सिटी अपडेट: मंगला गौरी और विष्णुपद मंदिर में आरती का समय जानें, आज नहीं कटेगी बिजली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >