गया रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से बाघी बरडीहा स्टेशन पर रुकेगी गया-जमालपुर मेमू

पूर्व मध्य रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गया-जमालपुर मेमू ट्रेन का बाघी बरडीहा स्टेशन पर ठहराव शुरू करने का फैसला लिया है.

Gaya Junction: पूर्व मध्य रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गया-जमालपुर मेमू ट्रेन का बाघी बरडीहा स्टेशन पर ठहराव शुरू करने का फैसला लिया है. रेलवे ने ठहराव की तिथि में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी जारी कर दी है. इससे नवादा और वारिसलीगंज क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

23 मई से शुरू होगा गया-जमालपुर मेमू का ठहराव

रेलवे के अनुसार 23 मई से गाड़ी संख्या 63388 गया-जमालपुर मेमू बाघी बरडीहा स्टेशन पर रुकेगी. ट्रेन शाम 4 बजकर 26 मिनट पर स्टेशन पहुंचेगी और एक मिनट ठहराव के बाद 4 बजकर 27 मिनट पर आगे के लिए रवाना होगी.

24 मई से जमालपुर-गया मेमू भी रुकेगी

वहीं 24 मई से गाड़ी संख्या 63387 जमालपुर-गया मेमू का भी बाघी बरडीहा स्टेशन पर ठहराव शुरू होगा. यह ट्रेन सुबह 11 बजकर 09 मिनट पर स्टेशन पहुंचेगी और 11 बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान करेगी.

रेलवे ने जारी की संशोधित समय-सारिणी

इस संबंध में सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है. संशोधित समय-सारिणी के अनुसार अब दोनों ट्रेनों का नियमित ठहराव बाघी बरडीहा स्टेशन पर होगा.

स्थानीय यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रेन ठहराव शुरू होने से बाघी बरडीहा और आसपास के इलाकों के यात्रियों को गया, नवादा और जमालपुर आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी. स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस फैसले पर खुशी जताई है.

Also Read: गया सिटी : 41 डिग्री की तपिश के बीच 14 केंद्रों पर पॉलिटेक्निक परीक्षा, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >