गया जी से डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट
Gaya Ji Stolen Amount Recovered: गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में बैंक से निकासी के बाद चोरी हुई नकदी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले से चोरी गई राशि बरामद कर ली है. हालांकि मामले में शामिल आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.
बैंक से पैसे निकालने के बाद हुई थी चोरी
गुरुआ थाना क्षेत्र के सैनीचक गांव निवासी सईद खान ने 15 जून 2026 को गुरुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने के बाद वह एक किराना दुकान पर सामान खरीदने गए थे. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका झोला चोरी कर लिया, जिसमें निकाली गई नकदी रखी हुई थी.
Gaya Ji Stolen Amount Recovered: पीड़ित की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
सईद खान के आवेदन के आधार पर गुरुआ थाना में कांड संख्या 236/26 दर्ज किया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू की.
Gaya Ji News: तकनीकी जांच से मिली अहम सफलता
थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए कटिहार जिले के जुराबगंज क्षेत्र से चोरी गई राशि बरामद कर ली गई.
गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Gaya Ji Police: आरोपी की तलाश में जारी है छापेमारी
पुलिस के अनुसार चोरी की रकम बरामद होने के बावजूद मामले में शामिल आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है. उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
जल्द हो सकता है मामले का खुलासा
थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. चोरी गई राशि की बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है. वहीं अपराधियों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है.
