गया जी में मॉर्निंग वॉक पर निकली 65 वर्षीय महिला को कार ने कुचला, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार

गया के मानपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान 65 वर्षीय महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

गया जी से उदय शंकर की रिपोर्ट
Gaya Ji Road Accident :
गया जी जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मॉर्निंग वॉक के दौरान वह फोरलेन मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित कार की चपेट में आ गईं. घटना के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Gaya Ji Road Accident: मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा

जानकारी अनुसार मानपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा मोड़ के समीप फोरलेन मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार नौरंगा गांव निवासी 65 वर्षीय देववंती देवी, पति रामदेव साहू, सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं. इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Gaya Ji News: चालक हिरासत में, कार जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

ग्रामीणों की लगी भीड़

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका मुखिया प्रत्याशी रहे संजय साहू की रिश्ते में मामी थीं. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

Gaya Ji Police: पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर जिम्मेदार चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

Also Read: गया जी: IG विकास वैभव ने महिला थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >