स्टार्टर का बटन दबाते ही लगा करंट, युवक की गई जान, गांव में शोक का माहौल

Gaya Ji News: गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रमन बीघा गांव में रविवार सुबह धान की नर्सरी (मोरी) बुआई के लिए बिजली के तारों को ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय शिक्षक मनोज कुमार के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है. स्टार्टर चालू करने के दौरान लोहे के बॉक्स में आए करंट के कारण यह हादसा हुआ.

Gaya Ji News: ( खिजरसराय से अमिताभ रंजन की रिपोर्ट ) :
खिजरसराय थाना क्षेत्र के रमन बीघा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव निवासी शिक्षक मनोज कुमार के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार रविवार की सुबह धान की मोरी बुआई के लिए लगाए गए विद्युत तारों को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था. इसी दौरान वह लोहे के बने एक विद्युत बॉक्स के पास पहुंचा. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

स्टार्टर का बटन दबाते ही आया करंट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही उसने स्टार्टर चालू करने के लिए बटन दबाया, वह अचानक करंट की चपेट में आ गया. आशंका जताई जा रही है कि किसी तकनीकी खराबी के कारण लोहे के बॉक्स में विद्युत प्रवाह आ गया था, जिससे यह हादसा हुआ.

पिता के सामने हुआ हादसा, गांव में शोक का माहौल

घटना के समय उसके पिता कुछ दूरी पर मौजूद थे. पुत्र को करंट लगते देख वे दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. आनन-फानन में सुभाष को खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया. गया के एक निजी क्लीनिक में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Also Read: CUSB में विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह पर 620 पौधे लगाए गए, ग्रीन कैंपस का दिया संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >