डुमरिया में तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पू को मारी टक्कर, चालक समेत दो की हालत गंभीर

Gaya Ji News: गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाइवे-69 पर कोल्हुबर मोड़ के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में टेम्पू चालक मो. निशाउद्दीन और एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया.

Gaya Ji News: ( डुमरिया प्रखंड से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट ) :
स्टेट हाइवे-69 पर डुमरिया-इमामगंज मुख्य मार्ग स्थित कोल्हुबर मोड़ के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पू अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेम्पू सवारी लेकर डुमरिया से मैगरा की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार यात्री और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

खैरा गांव निवासी चालक और अज्ञात महिला घायल, गया के मगध मेडिकल कॉलेज रेफर

इस हादसे में टेम्पू चालक समेत एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों में टेम्पू चालक मो. निशाउद्दीन (40 वर्ष), निवासी खैरा गांव, मंझौली पंचायत, डुमरिया थाना क्षेत्र शामिल हैं. महिला घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया.

भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने मांडर बाजार के पास पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर मांडर बाजार के समीप ट्रक को पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक तथा क्षतिग्रस्त टेम्पू को जब्त कर लिया. मामले को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया के चिकित्सक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक और टेम्पू की टक्कर में एक महिला तथा टेम्पू चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: सोनवर्षा लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी दबोचे गए, चाकू के दम पर दिया था वारदात को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >