गया जी में 14 जून को लगेगा विशेष फर्टिलिटी कैंप, रजिस्ट्रेशन के लिए इस नंबर पर करें संपर्क

Gaya Ji News: संतान प्राप्ति में परेशानी झेल रहे दंपतियों के लिए राहत भरी खबर है. गया जी में 14 जून को बांझपन से संबंधित विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा.

गया जी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट
Gaya Ji News:
संतान प्राप्ति में परेशानी झेल रहे दंपतियों के लिए राहत भरी खबर है. गया जी में 14 जून को बांझपन से संबंधित विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच रिपोर्ट देखकर परामर्श दिया जाएगा और बांझपन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी.

संतान सुख की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा मौका

दिव्य वात्सल्य ममता फर्टिलिटी केंद्र की ओर से आयोजित इस विशेष शिविर का उद्देश्य बांझपन से जूझ रहे दंपतियों को सही चिकित्सा परामर्श और जागरूकता प्रदान करना है. शिविर गया शहर में एसएसपी आवास के सामने आयोजित किया जाएगा.

पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन

शिविर में शामिल होने के इच्छुक मरीजों को पहले अपना नाम और पता दर्ज कराना होगा. इसके लिए 8051761659 नंबर पर संपर्क कर पंजीकरण कराया जा सकता है. सीमित समय और व्यवस्थित व्यवस्था को देखते हुए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है.

शाम चार बजे तक चलेगा शिविर

फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि प्रसाद ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों की पुरानी जांच रिपोर्टों का अध्ययन किया जाएगा और उनकी समस्या के अनुसार आवश्यक सलाह दी जाएगी. शिविर का संचालन सुबह से शाम चार बजे तक किया जाएगा.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

शुक्राणु समस्या से लेकर बंद ट्यूब तक

शिविर में पुरुष और महिला दोनों से जुड़ी बांझपन की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसमें शुक्राणु संबंधी कमी, फैलोपियन ट्यूब बंद होना, अंडेदानी की समस्या, बच्चेदानी में रसौली और अन्य प्रजनन संबंधी रोगों की जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा.

सिर्फ इलाज नहीं, खान-पान और जीवनशैली पर भी होगी विशेष चर्चा

विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों के साथ बैठक कर बांझपन दूर करने के उपाय, सही खान-पान, जीवनशैली में बदलाव और उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा करेंगे. इससे दंपतियों को बेहतर स्वास्थ्य और सफल उपचार की दिशा में मदद मिल सकेगी.

गया में स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल

आयोजकों का कहना है कि इस तरह के शिविर से उन दंपतियों को लाभ मिलेगा जो लंबे समय से संतान सुख के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन सही सलाह और उपचार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. विशेषज्ञों की मौजूदगी में उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा.

Also Read: गया जी में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, सड़क पर तड़प तड़पकर गई इकलौटे बेटे की जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >