गया के सुब्रह्मण्यम स्टेडियम की बाउंड्री वॉल गिरी, प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों की बढ़ी परेशानी

Gaya Ji News: गया के गांधी मैदान स्थित सुब्रह्मण्यम स्टेडियम की बाउंड्री वॉल गिरने से खिलाड़ियों को अभ्यास में भारी परेशानी हो रही है. पांच दिनों से दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण मवेशी मैदान में घुस रहे हैं और धूल उड़ने से खेल प्रभावित हो रहा है.

Gaya Ji News (हरिबंश कुमार की रिपोर्ट): गया जी के गांधी मैदान स्थित सुब्रह्मण्यम स्टेडियम का पूर्वी-दक्षिणी छोर का बाउंड्री वॉल गिर जाने से खिलाड़ियों को इन दिनों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से क्रिकेट और फुटबॉल खिलाड़ियों की नियमित प्रैक्टिस प्रभावित हो रही है. बाउंड्री वॉल नहीं रहने के कारण अभ्यास के दौरान गेंद बार-बार मैदान से बाहर चली जाती है, जिससे खिलाड़ियों का समय और ऊर्जा दोनों व्यर्थ हो रहे हैं. स्थानीय खिलाड़ियों ने बताया कि तेज आंधी के कारण स्टेडियम की बाउंड्री वॉल करीब पांच दिन पहले पेड़ के साथ गिर गयी थी, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है.

20 फीट से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त

लगभग 20 फीट से अधिक हिस्से में बाउंड्री वॉल पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं. खिलाड़ियों का कहना है कि दीवार नहीं रहने से आसपास के मवेशी भी आसानी से मैदान में प्रवेश कर जाते हैं. खिलाड़ियों ने जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण की मांग की है. इसके अलावा, स्टेडियम को टीन शीट से घेरने की गई व्यवस्था भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है.

धूल और गंदगी से खिलाड़ी परेशान

मैदान में एक जगह टीन का चादर उखड़ जाने से खुला हिस्सा बन गया है, जिससे बाहर की धूल और गंदगी सीधे मैदान में पहुंच रही है. खिलाड़ियों के अनुसार हवा चलने पर स्टेडियम में अत्यधिक धूल उड़ती है, जिससे अभ्यास करने में कठिनाई होती है. खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए बाउंड्री वॉल की मरम्मत तथा क्षतिग्रस्त टीन शीट को बदलने की मांग की है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर और सुरक्षित खेल वातावरण मिल सके.

Also Read: जगजीवन कॉलेज के 68वें स्थापना दिवस पर विकास की गूंज, लेकिन जलजमाव बना चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >