गया जी में ध्वजारोहण के दौरान जमीन पर गिरा तिरंगा, झंडे के बिना ही राष्ट्रगान गाते रहे लोग; वीडियो वायरल

गया जी के डोभी प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शर्मनाक घटना हुई, जहां ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा जमीन पर गिर गया. इससे भी शर्मनाक बात यह रही कि उपस्थित लोग तिरंगा जमीन पर पड़े होने के बावजूद राष्ट्रगान गाते रहे. इस वायरल वीडियो ने लोगों में आक्रोश भर दिया है और इसे देशद्रोह करार दिया जा रहा है.

Gaya Ji Flag Hoisting Viral Video : गया जी जिले के डोभी प्रखंड के नीमा पंचायत के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण के वक्त एक हैरान कर देने वाला वाकया कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम में मुखिया चिंता देवी, मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत कर्मी और कई ग्रामीण मौजूद थे. जब ध्वजारोहण किया जा रहा था और तिरंगा फहराने के दौरान रस्सी खींचते ही ध्वजदंड से रस्सी टूटकर तिरंगा जमीन पर गिर गया.

लोगों की आपत्ति और वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया

इसके बावजूद उपस्थित लोग झंडे को जमीन पर पड़ा ही रहने देकर राष्ट्रगान गा रहे हैं. वायरल क्लिप देखने वालों ने इस वाकया को देशद्रोह की संज्ञा दी है, बिना तिरंगा के ध्वजारोहण करने एवं राष्ट्रगान गाने पर आपत्ति जताई है.

वहीं पंचायत के लोगों ने कहा कि 15 अगस्त पर पंचायत सरकार भवन में पंचायत मुखिया का अधिकार है ध्वजारोहण करना, जबकि एक अनाधिकार व्यक्ति द्वारा पंचायत सरकार भवन में अधूरा ध्वजारोहण किया गया.

मुखिया की मौजूदगी और ग्रामीणों का विरोध

ध्वजारोहण के समय पंचायत मुखिया चिंता देवी भी मौजूद हैं. पंचायत के लोगों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन पर मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है.

मौके पर मुखिया भी मौजूद थीं, परंतु फिर भी अनाधिकार व्यक्ति ने ध्वजारोहण किया, जो सरासर गलत है. यह पंचायत सहित तिरंगे का अपमान है.

प्रतिक्रिया और अधिकारियों का रुख

पंचायत मुखिया चिंता देवी से पूछने पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. वहीं पंचायत कार्यालय से संदेश लेने पर कोई ठोस जवाब नहीं मिला.

Also Read : कांवर पर लालटेन, आरजेडी का झंडा और तिरंगा... गया जी का ये कांवरिया क्यों बना चर्चा का विषय ?

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाद में झंडा उठाकर सम्मानपूर्वक रखा गया, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचने के बाद लोगों में तिरंगे के अपमान को लेकर आक्रोश है.

जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Omkar sinha dobhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >