गया जी : फतेहपुर नगर पंचायत में नली-गली योजना की राशि गबन का आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश

Gaya Ji News : गया जी के फतेहपुर नगर पंचायत में नली-गली योजना के भुगतान में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. वार्ड पार्षद ने गबन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

Gaya Ji News : गयाजी के नगर पंचायत फतेहपुर के वार्ड संख्या-नौ में नल-गली योजना के कार्य के भुगतान में कथित अनियमितता की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने इस मामले में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) तथा जिला निगरानी कोषांग को संयुक्त जांच का निर्देश दिया है.

वार्ड पार्षद ने लगाया गबन का आरोप

जारी पत्र के अनुसार, वार्ड पार्षद पप्पू कुमार दास ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वार्ड संख्या-नौ में नली-गली योजना के तहत कार्य पूरा होने के बावजूद योजना की राशि का भुगतान नहीं किया गया. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं कुछ कर्मियों की मिलीभगत से योजना की राशि का गबन किया गया है. विरोध करने पर मारपीट व जातिसूचक गाली-गलौज देने का भी आरोप लगाया गया है.

शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की संयुक्त जांच कर तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन शीघ्र डीएम व जिला पदाधिकारी मॉनीटरिंग सेल को उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Also Read : उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >