मजदूरी करने को लेकर पति-पत्नी में कमरे में हुआ विवाद, मारपीट के बाद पत्नी की मौत, खून से लथपथ मिला पति

Gaya Ji Crime News : गया जी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बंद कमरे में हुई खूनी वारदात ने इलाके को दहला दिया है. इस घटना में एक पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पति की हालत गंभीर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट Gaya Ji Crime News : गया जी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह में रविवार सुबह बंद कमरे में पति-पत्नी के बीच हुई खूनी वारदात से सनसनी फैल गई. घटना में फेंकनी देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. मनोज के दोनों हाथ की नसें कटी मिली हैं. उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

छोटे बेटे ने वेंटिलेटर से झांककर खोला दरवाजा

मृतका के बड़े बेटे नीतीश कुमार के अनुसार, सुबह माता-पिता का दरवाजा नहीं खुला तो उसने आवाज लगाई. कोई जवाब नहीं मिलने पर 12 वर्षीय छोटे भाई आजाद को वेंटिलेटर के रास्ते अंदर भेजा गया.

Also Read : बोधगया में निरंजना नदी के दलदल में फंसे युवक का शव बरामद, 24 घंटे से तलाश कर रही थी SDRF की टीम

दरवाजा खुलने के बाद दोनों भाई कमरे में पहुंचे तो माता-पिता खून से लथपथ मिले. फेंकनी देवी की मौत हो चुकी थी, जबकि मनोज घायल अवस्था में कराह रहे थे.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

ब्लेड से हमले की आशंका और पुलिस जांच

मुफस्सिल पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ब्लेड से हमला किए जाने की बात सामने आई है. फेंकनी देवी का गला कटा था, जबकि मनोज के दोनों हाथ की नसें कटी थीं. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.

Also Read : PHOTOS : सिलाव के खाजा से गिरियक के राजभोग तक, पांच तस्वीरों में जानिए नालंदा की 5 मशहूर मिठाइयों की खासियत

मजदूरी को लेकर था विवाद और पुलिस की कार्रवाई

परिजनों के मुताबिक, पैर टूटने के बाद मनोज काम नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते फेंकनी देवी मजदूरी करती थीं. मजदूरी करने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. पुलिस शनिवार रात हुई घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >