गया के गुरुआ पावर ग्रिड परिसर में बारिश के बाद जलजमाव, कर्मचारियों और लोगों का आवागमन हुआ प्रभावित

गुरुआ पावर ग्रिड परिसर में बारिश के बाद जलजमाव और कीचड़ से आवागमन बाधित। बिजली विभाग ने निर्माण कार्य पूरा होने पर जल्द समस्या समाधान का दिया आश्वासन।

गुरुआ प्रतिनिधि. मंगलवार दोपहर हुई बारिश के बाद गया जिले के गुरुआ स्थित पावर ग्रिड परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. परिसर में कई जगह पानी भर जाने से बिजली विभाग के कर्मचारियों और आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कीचड़ और जलभराव से बढ़ी मुश्किलें

परिसर में जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है. स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द रास्ते की मरम्मत कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है.

निर्माण कार्य के कारण बनी समस्या

बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता राम कृष्ण मनी ने बताया कि पावर ग्रिड परिसर में भवन, चहारदीवारी और अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं. इसी वजह से रास्ता अभी पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो पाया है, जिसके कारण बारिश के बाद जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई.

निर्माण पूरा होते ही सुधरेगी व्यवस्था

विभाग की ओर से बताया गया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद परिसर के रास्तों को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम हो सके. फिलहाल लोगों को कुछ असुविधा हो रही है, लेकिन विभाग ने जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान करने का भरोसा दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >