कृषि मंत्री विजय सिन्हा के दौरे से पहले गया में किसानों का हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला?

Gaya Farmers Protest: गया के बेलागंज खरीफ महोत्सव में कृषि मंत्री विजय सिन्हा के आने से पहले किसानों का हंगामा. धान के बीज न जमने और खाद की कालाबाजारी पर भड़के किसान, जांच शुरू.

बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Gaya Farmers Protest:
गया जिले के प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा के आगमन से पहले बेलागंज प्रखंड कृषि भवन में आयोजित खरीफ महोत्सव के दौरान बुधवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया. किसानों के विरोध के कारण बैठक भी बीच में ही बाधित हो गई.

अंकुरित नहीं हुआ धान का बीज, कालाबाजारी का भी आरोप

किसानों का आरोप था कि विभाग द्वारा वितरित धान का बीज अंकुरित ही नहीं हुआ, जिससे उनकी खेती प्रभावित हुई है. इसके अलावा किसानों ने यह भी शिकायत की कि बाजार में खाद निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही है, लेकिन प्रखंड कृषि पदाधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.

अधिकारियों ने दिया जांच का आश्वासन

हंगामे की सूचना पर कार्यक्रम में मौजूद प्रखंड प्रमुख कांति यादव ने किसानों को समझाकर शांत कराया और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशांक कुशवाहा ने कहा कि किसानों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं. धान के बीज संबंधी आरोपों की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे कृषि मंत्री

गौरतलब है कि गया जिले के प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा बेलागंज में गुरुवार को आयोजित सरकार के तीन दिवसीय जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होने वाले हैं, जहां वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे.

Also Read: गया में शिक्षक संघ का प्रदर्शन, EPF, समय पर वेतन और प्रमोशन समेत कई मांगों को लेकर दिया धरना

Also Read: गयाजी: ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >