गया जी के फल्गु नदी रबर डैम में 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, दोस्त को बचाने के दौरान हुआ हादसा

गया जी में फल्गु नदी के रबर डैम पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय करण कुमार की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब करण अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में गहरे पानी में चला गया. स्थानीय लोग और बचाव दल अब भी किशोर की तलाश में जुटे हैं.

Gaya Falgu River Drowning : गया जी शहर के फल्गु नदी स्थित रबर डैम में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. भैरव स्थान गोदावरी निवासी 16 वर्षीय करण कुमार नदी में डूब गया. परिजनों के अनुसार करण सुबह करीब 10:30 बजे चाय पीकर मोहल्ले के तीन-चार दोस्तों के साथ फल्गु नदी में स्नान करने गया था.

इसी दौरान एक अन्य बच्चा डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में करण गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया.

पुलिस की सूचना और एसआई का बयान

घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. विष्णुपद थाना के एसआई विजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक किशोर स्नान के दौरान डूब गया है.

Also Read : श्रावणी मेला को लेकर गया स्टेशन पर आरपीएफ अलर्ट, यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के दिए टिप्स

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, इसलिए संबंधित थाना को सूचना दे दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई और खोजबीन में जुटी है.

एसआई विजय कुमार सिंह के अनुसार किशोर के साथ मौजूद अन्य बच्चों ने बताया कि सभी नदी में नहा रहे थे, तभी हादसा हुआ.

Also Read : गया जी के विष्णुपद मंदिर समेत 60 स्थानों का फायर ऑडिट, 40 भवनों में मिली अग्नि सुरक्षा की कमी

परिजन का बयान और बचाव दल का इंतजार

करण के परिजन करू मांझी ने बताया कि अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है. उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना दे दी गई है. फिलहाल एसडीआरएफ की टीम किशोर की तलाश में जुटी है. स्थानीय लोग भी नदी में किशोर की तलाश में बचाव दल का सहयोग कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >