गया जी में ई-रिक्शा चालक रातों रात बना अरबपति, खाते में दिखे 759 करोड़ रुपये, बैंक ने लेनदेन पर लगाई रोक

गया के डेल्हा थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में 759 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखने से हड़कंप मच गया. बैंक ने इसे संभावित तकनीकी गड़बड़ी मानते हुए सभी लेनदेन पर रोक लगा दी है. जानिए क्या है पूरा मामला.

Gaya ji E-Rickshaw Driver Bank Account : गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में अचानक करीब 759 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखने का मामला सामने आया है.बैंक ने इसे संभावित तकनीकी गड़बड़ी मानते हुए खाते से सभी तरह के लेनदेन पर रोक लगा दी है और सोमवार को जांच करने की बात कही है.बैंक खुलने के बाद कर्मी इस मामले में आज जांच करेंगे.

पेंशन निकालने पहुंचे ई-रिक्शा चालक के खाते में दिखी बड़ी रकम

शनिवार को डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मोहल्ला निवासी शिव कुमार पटेल अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1000 रुपये निकालने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पहुंचे थे. आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से राशि निकालने के बाद उनके मोबाइल पर बैंक का मैसेज आया. मैसेज में खाते का बैलेंस 7,596,951,951.16 रुपये, यानी करीब 759 करोड़ रुपये दिखाई दिया.

Gaya ji E-Rickshaw Driver Bank Account : बैंक कर्मी और ग्राहक दोनों रह गए हैरान

मैसेज में इतनी बड़ी राशि देखकर शिव कुमार पटेल के साथ-साथ सीएसपी संचालक भी हैरान रह गए. देखते ही देखते यह खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे. हालांकि, इस रकम की वास्तविकता की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

बैंक ने खाते से लेनदेन पर लगाई रोक

घटना की जानकारी मिलने के बाद शिव कुमार पटेल ने अपने एक परिचित की मदद से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्टेशन रोड शाखा के मैनेजर से संपर्क किया. बैंक मैनेजर ने बताया कि महीने का दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण शाखा बंद है. ऐसे में मामले की तकनीकी जांच सोमवार को बैंक खुलने के बाद की जाएगी. एहतियात के तौर पर खाते से किसी भी प्रकार के लेनदेन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.

बैंक ने ग्राहक को दी यह सलाह

बैंक प्रबंधन ने शिव कुमार पटेल को सलाह दी है कि जांच पूरी होने तक खाते से कोई लेनदेन न करें. साथ ही बैंक खाते या मोबाइल से जुड़ी किसी भी जानकारी में बदलाव या किसी प्रकार की छेड़छाड़ से बचने को कहा गया है.

Also Read : गया जी : पहले मंदिर में लिए सात फेरे, फिर दहेज के लिए पत्नी को छोड़ भागा जहानाबाद का युवक, मंडप में बैठी रही दुल्हन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >