गया-डोभी फोरलेन पर हादसा : दो दोस्तों के साथ तीन दिन पहले कार से निकला था ऋषभ, पटना में चल रहा इलाज

Bodh Gaya Accident Update : बोधगया में सिजुआ मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की पहचान अब भी नहीं हो पाई है. कार में जिंदा जले इन युवकों की पहचान के लिए पुलिस घायल ऋषभ कुमार के होश में आने का इंतजार कर रही है.

Bodh Gaya Accident Update : गया जी जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में सिजुआ मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है. कार में जिंदा जले दो युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं गंभीर रूप से घायल ऋषभ कुमार का पटना में इलाज चल रहा है. पुलिस और परिजन उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि हादसे में मारे गए दोनों युवकों की पहचान हो सके.

दो युवकों की पहचान अब भी नहीं हो सकी

दरअसल, डोभी-पटना फोरलेन पर बुधवार देर रात ट्रक और कार की टक्कर के बाद कार में आग लग गई थी. इस हादसे में दो युवकों की जलकर मौत हो गई. घटना के कई घंटे बाद भी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उनके परिजन पुलिस तक पहुंच पाए हैं.

घायल ऋषभ के होश आने का इंतजार

हादसे में गंभीर रूप से घायल हाजीपुर के पासवान चौक निवासी ऋषभ कुमार का पटना के अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस को उम्मीद है कि उसके होश में आने के बाद हादसे में मारे गए दोनों युवकों की पहचान और पूरी घटना की जानकारी मिल सकेगी.

Bodh Gaya Accident Update : मां ने बताया, तीन दिन पहले दोस्तों के साथ निकला था बेटा

ऋषभ की मां किरण देवी ने बताया कि उनका बेटा इंटर तक पढ़ाई करने के बाद फिलहाल कोई पढ़ाई नहीं कर रहा था. वह तीन दिन पहले दो दोस्तों के साथ घर से निकला था. जिस कार में हादसा हुआ, वह भी ऋषभ की नहीं बल्कि उसके किसी दोस्त की बताई जा रही है.

झारखंड पहुंचने की दी थी जानकारी

किरण देवी के अनुसार बुधवार दोपहर उनकी ऋषभ से फोन पर बात हुई थी. उस समय उसने बताया था कि वह झारखंड पहुंच चुका है. जब मां ने पूछा कि वह किसके साथ है, तो ऋषभ ने कहा कि वह अकेला है. इसके बाद देर रात हादसे की सूचना मिली.

संबंधित खबर : गया जी : गया-डोभी फोरलेन पर हादसा, ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, दो लोग जिंदा जले

परिजनों को नहीं पता, साथ गए युवक कौन थे?

ऋषभ की मां का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके बेटे के साथ गए दोनों युवक कौन थे और कहां के रहने वाले थे. यही वजह है कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.पुलिस घायल ऋषभ के बयान का इंतजार कर रही है. उसके बयान के आधार पर मृतकों की पहचान, यात्रा का उद्देश्य और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच आगे बढ़ाई जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद भी यदि कोई परिजन दावेदारी नहीं करता है, तो पुलिस अन्य माध्यमों से पहचान की कोशिश जारी रखेगी.

Also Read : गया जी दौरे पर आएंगे उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन, 11-12 जुलाई को बिपार्ड में जुटेंगे बिहार के सभी विधायक


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kalendra pratap singh

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >