गया डीएम ने दिया आदेश, दांगी जाति के पात्र आवेदकों को जल्द जारी करें जाति प्रमाणपत्र

गया के डीएम शशांक शुभंकर ने सभी अंचलाधिकारियों और बीडीओ को दांगी जाति के पात्र आवेदकों को जल्द से जल्द जाति प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया है. पात्र आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है.

Gaya News : डीएम शशांक शुभंकर ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलाधिकारियों, बीडीओ व प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में दांगी जाति के पात्र आवेदकों को जाति प्रमाणपत्र निर्गत करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए.

दांगी जाति के प्रमाणपत्र में नहीं हो देरी

डीएम ने कहा कि कुछ अंचलों में दांगी जाति का प्रमाणपत्र निर्गत करने में समस्या आ रही है. उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में सभी अंचलाधिकारियों व बीडीओ को पात्र आवेदकों के जाति प्रमाणपत्र जल्द जारी करने का निर्देश दिया.

पात्र आवेदनों का हो त्वरित निष्पादन

डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र आवेदक को जाति प्रमाणपत्र बनवाने में अनावश्यक कठिनाई नहीं होनी चाहिए. प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि पात्र लोगों को समय पर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जा सके.

अभिलेख और खतियान की होगी जांच

डीएम ने कहा कि पूर्व में दांगी जाति के पूर्वजों के अभिलेखों और खतियान में कई स्थानों पर कोईरी जाति का उल्लेख किया जाता रहा है. ऐसी स्थिति में संबंधित अभिलेखों की समुचित जांच की जाए.

जरूरत पड़ने पर होगी स्थल जांच

डीएम ने अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर स्थल जांच कराने का भी निर्देश दिया. उपलब्ध साक्ष्यों और नियमानुसार पात्रता की पुष्टि होने के बाद ही दांगी जाति का प्रमाणपत्र निर्गत किया जाएगा.

पंचायती राज प्रतिनिधियों से कराया जा सकता है सत्यापन

डीएम ने कहा कि इस मामले में त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों के माध्यम से भी प्रमाणित कराया जा सकता है. उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ आवेदनों का निष्पादन करें.

पात्र लोगों को मिलेगी आसान प्रक्रिया

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि दांगी जाति के पात्र लोगों को जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुगम और त्वरित बनाया जाए. प्रमाणपत्र जारी करने में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए.

ALSO READ: गया जी : फेकनी देवी हत्याकांड में पति मनोज बिंद नामजद, बेटे के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >