गया जी. औरंगाबाद के दाउदनगर में आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट के तृतीय क्वार्टर फाइनल मैच में गया कॉलेज ने 4-0 से जीत दर्ज की. टीम ने एएम कॉलेज गया को 4–0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की. 10 नवंबर तक चलने वाले प्रतियोगिता के लिए 17 सदस्यीय टीम में कप्तान राहुल कुमार के साथ पिंटू, रोहित, कुमार ठगात, अनिकेत, मोहम्मद शहिद आलम, जावेद आलम, विशाल, हिमांशु कुमार, एजाज, रामू, सुजीत प्रसाद सिंह, योगेश कुमार, मो औरंगजेब, अजमल व संजीत कुमार शामिल हैं. टीम का नेतृत्व पीटीआइ अंजनी कुमार कर रहे हैं. गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो सतीश सिंह चंद्र ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
