गया जी: थानेदार के नाम पर अवैध वसूली, चौकीदार के बेटे पर शिकंजा, ऐसे खुला राज

Gaya Ji Lllegal Extortion : गया जी के चंदौती थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष के नाम पर अवैध वसूली और जमीन मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक वायरल ऑडियो क्लिप ने इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. मामले में चौकीदार के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Gaya Ji Lllegal Extortion : गया जी के चंदौती थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष के नाम पर कथित तौर पर अवैध वसूली और जमीन मांगने का मामला सामने आया है. इस मामले में बतसपुर गांव निवासी चौकीदार गोपाल पासवान के बेटे विनोद पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा एक वायरल ऑडियो क्लिप के बाद हुआ. प्रारंभिक जांच में थानाध्यक्ष के नाम पर दो कट्ठा जमीन और रुपये मांगने का आरोप सामने आया है.

थानाध्यक्ष के नाम पर जमीन मांगने का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपित विनोद पासवान ने रवि नामक व्यक्ति पर कथित रूप से दबाव बनाया. आरोप है कि उसने अपने लिए और चंदौती थानाध्यक्ष के नाम पर दो कट्ठा जमीन की मांग की. इसके साथ ही रुपये की उगाही का भी प्रयास किया गया.

चंदौती थानाध्यक्ष ने दर्ज कराया केस

चंदौती थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौधर के बयान पर विनोद पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है.

वायरल ऑडियो से सामने आया मामला

पुलिस के अनुसार, इस कथित फर्जीवाड़े और उगाही का मामला एक ऑडियो क्लिप के जरिये सामने आया. बताया गया है कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने चंदौती थानाध्यक्ष के व्हाट्सएप पर ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

जांच में चौकीदार के बेटे का नाम सामने आया

ऑडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रारंभिक जांच की. पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान विनोद पासवान की कथित भूमिका सामने आयी. इसके बाद उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी.

रुपये की उगाही का भी आरोप

पुलिस की प्रारंभिक जांच में जमीन की मांग के साथ रुपये की उगाही के प्रयास की बात भी सामने आयी है. हालांकि, मामले से जुड़े आरोपों की पूरी पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

Also Read : गया जी एयरपोर्ट पर आज रांची से पहुंचेंगे भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >