गया जी में खेत की मेढ़ के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी फरार, गांव में पुलिस कर रही कैंप

बोधगया के औरा गांव में खेत में मेढ़ देने को लेकर पटीदार चाचा के साथ हुए विवाद और मारपीट में लगभग 24 वर्षीय कार्तिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था. रांची के रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद गांव में पुलिस कैंप कर रही है.

बोधगया के औरा गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट के बाद लगभग 24 वर्षीय कार्तिक कुमार की हत्या कर दी गयी. मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के औरा गांव में खुद के पटीदार चाचा सुरेश यादव के साथ खेत में मेढ़ देने को लेकर विवाद हो गया और मारपीट की घटना में कार्तिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

इसके बाद उसे गया जी शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया और उसके बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया. यहां से उसे रेफर करा कर रांची स्थित रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित और एफएसएल की जांच

घटना की सूचना पर मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने औरा गांव पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया व पूछताछ के लिए एक महिला को पुलिस संरक्षण में रखा गया. इस घटना को लेकर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल का मुआयना किया है.

बताया गया कि घटना के बाद कार्तिक के चाचा व अन्य परिजन गांव से फरार हैं और पुलिस गांव में कैंप कर रही है. कार्तिक स्नातक का छात्र था व अब उसकी शादी नहीं हुई थी.

थानाध्यक्ष ने दी मामले की जानकारी

इस संबंध में मगध विश्वविद्यालय के थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि मारपीट की घटना में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल कार्तिक का इलाज के क्रम में मौत हो गयी है. मंगलवार की देर शाम को उसका शव औरा गांव पहुंचा है.

अब पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद इस घटना में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर रखी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >