गया जी के बेलागंज थाना में एएसआई बने कमलेश कुमार का सम्मान, थानाध्यक्ष ने पहनाया बैज

Gaya Ji News: बेलागंज थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी पीटीसी कमलेश कुमार को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत होने पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. थानाध्यक्ष ने उन्हें एएसआई का बैज पहनाकर नई जिम्मेदारी की औपचारिक शुरुआत कराई.

Gaya Ji News: बेलागंज थाना परिसर में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर पुलिस पदाधिकारी पीटीसी कमलेश कुमार को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने उन्हें एएसआई का बैज पहनाकर नई जिम्मेदारी की औपचारिक शुरुआत कराई और शुभकामनाएं दीं.

थानाध्यक्ष ने बढ़ी जिम्मेदारियों का कराया अहसास

थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने कहा कि पदोन्नति किसी भी पुलिसकर्मी की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान होती है. इसके साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि कमलेश कुमार नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएंगे.

पुलिसकर्मियों ने दी शुभकामनाएं

समारोह में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पदोन्नत अधिकारी का स्वागत किया. सभी ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं.

कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

सम्मान समारोह में अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान, अनवर अली, राजन कुमार, अमन कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहित थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >