गया में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कोयला लोड ट्रक पेड़ से टकराई

जिले के आमस थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. करमडीह मोड़ के समीप अनियंत्रित कोयला लोड ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई.

Gaya Accident: (गया से एस अली) जिले के आमस थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. करमडीह मोड़ के समीप अनियंत्रित कोयला लोड ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पेड़ नहीं होता तो ट्रक सीधे मंदिर में घुस जाती और बड़ा नुकसान हो सकता था.

देर रात अचानक अनियंत्रित हुई ट्रक

घटना आमस थाना क्षेत्र के करमडीह मोड़ के पास की है. बताया जा रहा है कि कोयला लोड ट्रक शेरघाटी से औरंगाबाद की ओर जा रही थी. इसी दौरान देर रात ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी.

पेड़ बना सुरक्षा कवच, टल गया बड़ा हादसा

स्थानीय निवासी सुरेश प्रसाद ने बताया कि पेड़ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. अगर ट्रक पेड़ से नहीं टकराती तो वह सीधे पास स्थित मंदिर में घुस सकती थी, जिससे भारी क्षति होने की आशंका थी.

सड़क किनारे खड़ी कार भी हुई क्षतिग्रस्त

ट्रक की टक्कर के दौरान पेड़ के पास खड़ी एक कार को भी हल्का नुकसान पहुंचा है. हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. देर रात हुई इस घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

Also Read: गया में पूर्व उपप्रमुख सहित 3 किसानों के खेतों से सबमर्सिबल मोटर लेकर उड़े चोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >