Gaya News : गया व बोधगया से खुले गाड़ियों में पहुंच रहा प्लांट तक कचरा

Gaya News : नगर निगम एक ओर हाइटेक व्यवस्था करने का दावा कर रहा है. दूसरी ओर निगम लोगों की सुविधा का ख्याल तनिक भी नहीं रखा जा रहा है.

गया. नगर निगम एक ओर हाइटेक व्यवस्था करने का दावा कर रहा है. दूसरी ओर निगम लोगों की सुविधा का ख्याल तनिक भी नहीं रखा जा रहा है. सिर्फ यहां तरह-तरह की सुविधाओं को दिये जाने का दावा किया जाता है. बिहार में पहली जगह गया नगर निगम में ही कचरा निस्तारण प्लांट नैली में चालू किया गया है. यहां पर ही नगर निगम के साथ बोधगया नगर पर्षद के कचरा का भी निस्तारण किया जाता है. दोनों जगहों से कचरा खुले गाड़ियों में बिना ढके ही प्लांट तक लाया जाता है. सुबह से शाम तक इसी तरह की प्रक्रिया को कचरा ले जाते समय अपनाया जाता है. पीछे से गुजरने वाले लोग के मुंह पर कचरा खुले गाड़ियों से उड़ के पड़ता है. कई बार इस प्रक्रिया का विरोध भी हुआ है. नगर आयुक्त पहले से ही कचरा ढक कर ले जाने का निर्देश दे चुके हैं. निगम सूत्रों का कहना है कि निगम में स्वच्छता व सुविधाओं पर ध्यान रखने के लिए अलग से दो स्वच्छता पदाधिकारियों की तैनाती है. इसके बाद भी इसकी बात हास्यास्पद ही लगती है. इस तरह की व्यवस्था से गया को इंदौर बनाने की बात सपना ही लगने लगी है.

यह है पहले से प्रावधान

ट्रैक्टर-ट्रक आदि गाड़ियों में बिल्डिंग मटेरियल को भी ढक कर ले जाना है. ताकि, चलते वक्त पीछे से आ रहे पैदल या फिर गाड़ियों पर सवार लोगों को बालू, गिट्टी व सीमेंट का गर्दा आंख में नहीं पड़े. बिल्डिंग मटेरियल ढोने वाले वाहन इसका पालन करते हैं. लेकिन, नगर निगम का कचरा खुले गाड़ियों में ढक कर नहीं ले जाया जाता है. हर दिन इसके चलते लोगों को फजीहत होती है.

क्या कहते हैं अधिकारी

गाड़ियों को ढक कर कचरा ले जाने का प्रावधान है. इस बारे में विचार किया गया है. तिरपाल खरीदने के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है. जल्द ही इसमें सुधार कर लिया जायेगा. कई जगहों से इस बारे में शिकायत भी मिल रही है.

श्यामनंदन प्रसाद, उपनगर आयुक्त, नगर निगम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >